सतर्कता

दिल्ली में स्थित केन्द्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला, निदेशक (राजस्व प्रयोगशालाएँ) के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करती है, जब्कि सभी सीमा शुल्क एवं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क प्रयोगशालाएँ और उसके सभी कर्मी, सीमा शुल्क और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के संबंधित आयुक्तों के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन है।

सरकारी अफीम तथा क्षारोद कारखानों में पदस्थ केन्द्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला के सभी कर्मचारी मुख्य नियंत्रक, कारखाना के नियंत्रण में है।

निदेशक (राजस्व प्रयोगशालाएँ) केन्द्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला और अन्य राजस्व प्रयोगशालाओं के सभी समूह-ख अधिकारियों, जोकि सहायक रसायन परीक्षक रसायन सहायक है, के संबंध में अनुशासनिक प्राधिकारी हैं, ।

राजस्व प्रयोगशाला के समूह-क के अधिकारियों से संबंधित सतर्कता मामले केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के नियंत्रण में आते हैं।

संपर्क अधिकारी:

श्रीमती मुक्ता श्रीवास्तव
रसायन परीक्षक श्रेणी-1
केन्द्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला,
नई दिल्ली-110012
दूरभाष- 011- 25843623

Page Last Updated On: 22 Jan 2018